जनवरी का तीसरा हफ्ता सिने-प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते आपको कई सारी अलग-अलग फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की 3 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 16 जनवरी से 22 जनवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर।