शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, शाहिद हाल ही में नेहा धूपिया के टॉक शो में नजर आए थे, जहां वे मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। इस दौरान शाहिद ने बताया कि उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' को करने से मना कर दिया था। फिल्म में उन्हें करण सिंघानिया की भूमिका ऑफर हुई थी। शाहिद ने पहले से तय अपने प्रोजेक्ट और डेट के कारण इसे ठुकराया था, जिसका उन्हें पछतावा है।