साल 2023 शाहरुख खान के लिए सबसे खास रहा। पूरे साल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्मों का जादू चला। बीते साल रिलीज हुई अभिनेता की तीन फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने दर्शकों का दिल जीता, जिसके बाद से प्रशंसक बेसब्री से अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' है, जिसमें वे अपनी लाडली सुहाना खान के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। हाल ही में अब ख़बरें आई हैं कि उन्होंने सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'किंग' पर काम करना शुरू कर दिया है।