बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है। एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा अभिनेता को जान से मारने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन पुलिस ने बिश्नोई गैंग के इस मंसूबे को नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं। अब इस मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर हो रही बातचीत पर नजर रखते हुए उनके इरादों पर पानी फेर दिया।
व्हाट्सएप और सोशल मीडिया में घुसपैठ कर लगाया पता
नवी मुंबई पुलिस ने साजिशकर्ताओं पर फिल्मी अंदाज में शिकंजा कसा। बता दें कि अभिनेता सलमान खान पर हमला करने की कथित साजिश रचने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया ग्रुप में घुसपैठ कर सारी जानकारी इकट्ठा की। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : ANI
अभिनेता के शूटिंग स्थलों पर की रेकी
जोन-2 पनवेल के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने मीडिया को बताया कि पनवेल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे को पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में अभिनेता को नुकसान पहुंचाने की साजिश के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस अधिकारियों और मुखबिरों ने बिश्नोई गिरोह के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में घुसपैठ की और उनकी बातचीत पर पैनी नजर बनाए रखी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अभिनेता के फार्म हाउस, बांद्रा में उनके घर के आसपास के इलाके और फिल्म शूटिंग के लिए उनके द्वारा देखी गई जगहों की रेकी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान फायरिंग केस
- फोटो : ANI
4 लोग हुए हैं गिरफ्तार
नवी मुंबई पुलिस ने वारदात को अंजाम देने आए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।
14 अप्रैल को घर के बाहर हुई थी फायरिंग
इससे पहले अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह पांच बजे फायरिंग की गई थी। बता दें कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की थी। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त सलमान खान घर में ही थे। इस घटना के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान खान से मिलने उनके घर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे थे और उन्हें आश्वासन भी दिया था। पैपराजी से बचने वाले सितारों को 'बैडमैन' ने दी 'गुड' सलाह