शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। आज अबराम बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार किड्स में से एक बन गए हैं। अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान की तरह ही अबराम, जब भी बाहर निकलते हैं, सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हाल ही में अबराम ने पैपराजी की एक खास रिक्वेस्ट पर अपनी प्यारी प्रतिक्रिया से फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। आज अबराम बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार किड्स में से एक बन गए हैं। अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान की तरह ही अबराम, जब भी बाहर निकलते हैं, सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हाल ही में अबराम ने पैपराजी की एक खास रिक्वेस्ट पर अपनी प्यारी प्रतिक्रिया से फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
बीते रविवार को, जब अबराम खान को सपनों की मायानगरी मुंबई में देखा गया, तभी से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अबराम का एक क्यूट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका क्यूट रिएक्शन कैद है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अबराम फोटोग्राफरों से घिरे एक कार में बैठते हुए हैं। उनके जाने से पहले, फोटोग्राफरों ने उन्हें एक खास रिक्वेस्ट की, जिसके बाद अबराम ने ऐसा रिएक्शन दिया कि सभी उनके दिए रिएक्शन से खुश हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
पैपराजी ने अबराम से कहा "अलविदा...अपना ख्याल रखना," जिस पर अबराम ने गर्मजोशी से जवाब दिया। पैपराजी ने अबराम ने एक खास रिएक्वेस्ट करते हुए कहा ''SRK सर को सलाम बोलना" और अबराम ने सहमति में सिर हिलाया, अपने प्यारे हाव-भाव से इंटरनेट पर छा गए। उनकी मासूमियत और दिल को छू लेने वाली प्रतिक्रियाओं ने उन्हें प्रशंसकों और मीडिया के बीच पसंदीदा बना दिया है।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपने सबसे छोटे बेटे के नाम अबराम के पीछे की कहानी साझा करते हुए कहा था कि "सबसे पहले, इस्लाम में हजरत इब्राहिम को बाइबिल में अब्राहम के नाम से जाना जाता है और यहूदी धर्म में इसे अबराम कहते हैं। मैंने सोचा कि चूंकि मेरी पत्नी (गौरी खान) हिंदू हैं और मैं मुस्लिम हूं, इसलिए हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे घर में धर्मनिरपेक्षता की भावना महसूस करें। मेरा मानना है कि हमारे घर में हमारे देश जैसी ही धर्मनिरपेक्षता है।"
काम की बात करे तो शाहरुख खान इन दिनों आगामी एक्शन फिल्म किंग पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान और मुंजा अभिनेता अभय वर्मा भी नजर आएंगे। लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में, शाहरुख ने पहली बार फिल्म किंग के बारे में खुलकर बात की थी। शाहरुख ने कहा था, "यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह दिलचस्प होगी। मैं वाकई में सात, आठ सालों से ऐसी फिल्म करना चाहता था। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे।