फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: लाल गुलाब देकर फैंस ने रश्मिका का किया वेलकम, जुहू में प्रशंसकों से घिरी दिखीं ‘श्रीवल्ली’

Tue, 10 Dec 2024 08:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन के लिए मुंबई के जुहू पहुंची। इस दौरान वह प्रशंसकों से घिरी दिखीं। रश्मिका के फैंस ने लाल गुलाब देकर उनका स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता का आनंद उठा रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए और अभिनेत्री इसके प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस सिलसिले में वह मंगलवार को मुंबई करे जुहू पहुंची और फिल्म को प्रमोट किया। ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने अभी तक कुल  632.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैजुअल आउटफिट में नजर आईं रश्मिका
फिल्म के प्रमोशन के लिए जुहू पहुंचीं रश्मिका मंदाना ने खुद को कैजुअल आउटफिट में स्टाइल किया था। अभिनेत्री ने ऑरेंज कलर का स्वेट शर्ट और ब्लू जींस पहन रखा था। हल्के मेकअप के साथ रश्मिका ने अपने बालों को खुला छोड़ा, जिसमें वह काफी आकर्षक लग रही थीं।
Shraddha Kapoor: पहली फिल्म की असफलता ने तोड़ा श्रद्धा का दिल, इंडस्ट्री में नहीं दिया किसी ने काम; छलका दर्द

 
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैन ने लाल गुलाब देकर किया स्वागत
अभिनेत्री जैसे ही जुहू पहुंची प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनके एक फैन ने उन्हें लाल गुलाब दिया और उनका स्वागत किया। अभिनेत्री ने अपनी प्रशंसकों के साथ कई प्यारी तस्वीर भी खिंचवाई और उनका आभार जताया।

 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशंसकों से घिरी दिखीं ‘श्रीवल्ली’
फिल्म के  प्रमोशन के लिए पहुंची अभिनेत्री को प्रशंसकों ने घेर रखा था। वह उनकी एक झलक पाने को बेकरार थे। फैंस अपनी पसंदीदा ‘श्रीवल्ली’ के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। हालांकि, अभिनेत्री ने कई फैंस के साथ पोज किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन ही ‘पुष्पा: द राइज’ के साथ ही कई साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ओपनिंग डे पर इसने 164.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 119.25 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से झटके। चौथे दिन फिल्म ने 141.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन 64.45 करोड़ का कारोबार किया। इस कलेक्शन की बदौलत फिल्म ने सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों  के मुताबिक कुल 632.03 करोड़ का अब तक कलेक्शन किया है।
Rohit Saraf: फीमेल फैंस का प्यार देखकर हैरान हो गए रोहित सराफ, मिसमैच सीजन 3 में आएंगे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें