शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव की शुरुआत आज मुंबई में हुई। इस हसीन शाम की शुरुआत स्टार-स्टडेड ओपनिंग सेरेमनी और भारत की विविधता को उजागर करने वाली एक रंगीन सांस्कृतिक शाम के साथ हुई। इस फेस्टिवल में लोकप्रिय फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। एससीओ देशों की उपस्थिति में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी भी शामिल हुईं।