फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Universe Pageant: मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार दिखेगा सऊदी अरब का झंडा, इस मॉडल ने लिया हिस्सा

Tue, 26 Mar 2024 06:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूमी अलकाहतानी - फोटो : इंस्टाग्राम
सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इस बार बेहद खास होने वाली है। इतिहास में पहली बार इस्लामिक देश सऊदी अरब का झंडा भी प्रतियोगिता के स्टेज पर दिखाई देगा। मॉडल रूमी अलकाहतानी पहली बार प्रतियोगिता में इस देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 27 वर्षीय रूमी इससे पहले भी कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। रूमी अलकाहतानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।  
विज्ञापन

2 of 5
रूमी अलकाहतानी - फोटो : इंस्टाग्राम
रूमी अलकाहतानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। सोमवार को रूमी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी कि वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मालूम हो कि मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे लोकप्रिय सौंदर्य प्रतियोगिता है।
विज्ञापन

3 of 5
रूमी अलकाहतानी - फोटो : इंस्टाग्राम
सौंदर्य प्रतियोगिता में सऊदी अरब की हिस्सेदारी, एक बड़ा कदम है। साथ ही इस बात का भी संकेत है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के नेतृत्व में रुढ़िवादी विचारधारा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। 
Villains: जब खलनायकों ने किया फिल्मों के 'नाम' पर कब्जा, विलेन के सामने फीकी पड़ी इन अभिनेताओं की हीरोगिरी

4 of 5
रूमी अलकाहतानी - फोटो : इंस्टाग्राम
रूमी अलकाहता का कहना है, 'मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। प्रतियोगिता में पहली बार सऊदी अरब हिस्सा लेगा'। रूमी ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह सऊदी अरब का झंडा लिए नजर आ रही हैं। कई वैश्विक प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी कर चुकीं रूमी ने कुछ दिनों पहले मलेशिया में मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में हिस्सा लिया था।
Kangana Ranaut: कंगना पर की गई टिप्पणी पर नेहा सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया, महिला आयोग पर खड़े किए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूमी अलकाहतानी - फोटो : इंस्टाग्राम
रियाद में जन्मीं रूमी अलकाहतानी मिस सऊदी अरब रह चुकी हैं। इसके अलावा वह मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इस साल सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन मैक्सिको में होगा। वर्तमान में निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स हैं।
Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने मार्शल आर्ट मे हासिल की है महारत, खुद करते हैं सारे एक्शन स्टंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें