बॉलीवुड अभिनेता फैंस के बीच अपने अभिनय और डांस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। दर्शक भी इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, अब कालाकर केवल फिल्मों में अभिनय और डांस तक ही सीमित नहीं हैं। फिल्मों में अब जितने भी एक्शन स्टंट किए जाते हैं, हर कलाकार अब उसे खुद से करने की कोशिश करता है। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मार्शल आर्ट में महारत हासिल है और अपनी फिल्मों में खुद ही एक्शन सीन शूट करते हैं।