सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एडवांस बुकिंग के मामले में सुधा कोंगरा निर्देशित फिल्म 'सरफिरा' अब 'सेल्फी' और 'मिशन रानीगंज' से मुकाबला करती दिख रही है। गुरुवार अंत तक 'सरफिरा' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बाकी दो फिल्मों से भी कम रहने के आसार हैं। 'सेल्फी' 24 फरवरी 2023 को और 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो चुकी है। 'मिशन रानीगंज' के अलग-अलग मल्टीप्लेक्स शृंखलाओं में 6,600 एडवांस टिकट बिके थे। वहीं, 'सेल्फी' को टॉप-3 मल्टीप्लेक्सेस में 8,200 टिकटों की एडवांस बुकिंग मिली थी।