फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले हुई पूजा, संजय दत्त और धोनी समेत कई हस्तियां पहुंचीं

Wed, 10 Jul 2024 10:15 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय उद्योगपति और पीरामल ग्रुप के अध्यक्ष अजय पीरामल भी शादी से पहले हुई पूजा सेरेमनी में शामिल हुए। इस दौरान वो जामनी रंग के डिजाइनदार कुर्ते में नजर आए।
 
विज्ञापन
1 of 8
कोकिला बेन, एमएस धोनी, साक्षी धोनी और संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी रचाने वाले हैं। अंबानी परिवार में शादी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले साल दोनों की सगाई के बाद दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ और बीते कल हल्दी सेरेमनी हुई, जिसमें कई हस्तियां दिखाई दी। इसी बीच, अब शादी से पहले एक पूजा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक बार फिर से कई नामचीन लोग नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कोकिला बेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन लाल रंग की साड़ी पहनकर पूजा सेरेमनी में पहुंचीं। इस मौके पर एक शख्स उनका हाथ पकड़कर उन्हें सहारा दे रहा था। कोकिला बेन अपने दूसरे पोते की शादी को लेकर उत्साहित दिखाई दीं।
विज्ञापन

3 of 8
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले हुई पूजा सेरेमनी में जो-जो लोग अंबानी परिवार के घर पधारे, उनमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी शामिल थे। संजय दत्त को कुर्ते पायजामे में देखा गया, जो अपनी खास चाल में चलते हुए पूजा सेरेमनी के लिए पहुंचे।

4 of 8
एमएस धोनी और साक्षी धोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी पूजा सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद रहीं। धोनी ने काले रंग के कुर्ते पायजामे में दिखे तो उनकी पत्नी भी पारंपरिक परिधान में नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 8
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर गायक और हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने वाले कैलाश खेर ने भी अंबानी के घर हुई पूजा सेरेमनी में शिरकत की। इस खास मौके पर कैलाश खेर हरे रंग का कुर्ता और क्रीम रंग की पैंट पहने दिखाई दिए। 

BB OTT 3: लवकेश के भड़काने पर अरमान ने जड़ा विशाल को थप्पड़? घर से बेघर होते ही मुनीषा खटवानी ने खोले कई राज
विज्ञापन

6 of 8
मीजान जाफरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद जाफरी के बेटे और अभिनेता मीजान जाफरी भी उन हस्तियों में शामिल रहे, जो पूजा सेरेमनी में शामिल हुए। मीजान को ऑफ व्हाइट ड्रेस में देखा गया। 

Vicky Kaushal: विक्की ने साझा की संघर्ष के दिनों की पुरानी फोटो, मृणाल ठाकुर ने कहा- मेरा दिल तुम्हारे लिए..
विज्ञापन

7 of 8
अजय पीरामल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय उद्योगपति और पीरामल ग्रुप के अध्यक्ष अजय पीरामल भी शादी से पहले हुई पूजा सेरेमनी में शामिल हुए। इस दौरान वो जामनी रंग के डिजाइनदार कुर्ते में नजर आए।

Bigg Boss OTT 3 से बाहर आने के बाद 'थप्पड़ कांड' पर बोलीं Munisha Khatwani
विज्ञापन

8 of 8
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @viralbhayani
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को भी पूजा सेरेमनी में आते हुए देखा गया। इस दौरान उनके साथ शिखर पहाड़िया भी दिखाई दिए। जान्हवी ने पूजा के लिए कलरफुल लहंगा पहना, जिसे उन्होंने बैंगनी रंग के दुपट्टे के साथ पेयर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें