रणबीर कपूर स्टारर और संजय दत्त की जिंदगी पर आधरित फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिकॉर्ड तोड़ 34 करोड़ की कमाई कर फिल्म साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े तमाम छोटे बड़े किस्सों को राजकुमार हिरानी ने हूबहू पर्दे पर उतारा है।