सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं, उनके इस खास मौके पर सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अनुष्का के लिए एक प्यारा जन्मदिन नोट लिखा और कहा कि वह उन कुछ लोगों में से एक हैं जो अच्छाई बिखेरती हैं। सामंथा ने अनुष्का की जो तस्वीर शेयर की उसमें वह पहाड़ों की वादियों में बैठी हुई हैं। सामंथा की इस तस्वीर पर सामंथा ने लिखा, 'बहुत कम लोग आपकी तरह अच्छाई बिखेरते हैं। इसे वास्तविक रखने के लिए धन्यवाद। आपका साल प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भरा रहे।'