बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। सलमान ने बहन अर्पिता के घर पर अपने परिवार, दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के बीच अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर भाईजान की केक काटते हुए कई तस्वीरें भी वायरल हुईं। अब इन सब के बीच अभिनेता को कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं क्यों?