रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
सफलता का इंतजार करने की सलाह
रवि ने आगे कहा, 'मैंने किसी को शॉर्टकट तरीके से स्टार बनते नहीं देखा। अपने समय का इंतजार करो, धैर्य रखो। मैं खुद से कहता था कि एक दिन मेरे लिए सूरज उगेगा। 90 के दशक में मेरे सभी दोस्त, अक्षय कुमार और अजय देवगन, वे सुपरस्टार बन गए, लेकिन मैंने अपने समय का इंतजार किया।' रवि का करियर ग्राफ अभी ऊपर चल रहा है, जिसके लिए उन्होंने खुशी भी जाहिर की।