फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान देंगे फैंस को डबल तोहफा, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगा 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर

Mon, 23 Jan 2023 06:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
'किसी का भाई किसी की जान' - फोटो : social media

बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान अपनी फिल्म  'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है। काफी समय से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब सलमान ने अपने चाहने वालों को एक शानदार तोहफा दिया है। मेकर्स फिल्म का टीजर अब सिल्वर स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं और यह 25 जनवरी को रिलीज हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : social media

आपको बता दें कि स्क्रीन पर फैंस को एक-बार फिर करण अर्जुन की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी। सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की 'पठान' के साथ ही रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों के बाद फिल्म का टीजर यूट्यूब और बाकी डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स ने टीजर लॉन्च करने के लिए खास प्लानिंग की है, यानी की सलमान की फिल्म का टीजर पहले थिएटर में रिलीज होगी बाद डिजिटल पर रिलीज किया जाएगा।   


Movie This Week: 'मौसम बिगड़ने वाला है', जनवरी के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहीं हैं ये 17 फिल्में


 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान और पठान - फोटो : social media

हाल ही में, सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखो अब बड़े पर्दे पर 25 जनवरी को रिलीज होगा।' फैंस ने भी तुरंत यह अनुमान लगा लिया कि सलमान अपने जिगरी यार शाहरुख की फिल्म के साथ अपनी फिल्म का टीजर लॉन्च करना चाहते हैं। इस पोस्ट में सलमान ने सभी एक्टर्स को टैग भी किया है।

 

विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में दर्शकों को  एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त मिक्सअप देखने को मिलेगा। यह फिल्म यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है ।

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर को मिला बस्सी का सहारा, अब तक इन 10 यूट्यूबर्स पर बॉलीवुड लगा चुका दां




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें