बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस अब तक अदालत में चल रहा है। श्रीलंकन ब्यूटी अक्सर कोर्ट के चक्कर काटती नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री के लिए एक राहत की खबर आई है। दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उनके खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एक दिन के लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है।