फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: जामनगर के लोगों से सलमान खान को होती है जलन, जिगरी दोस्त अनंत अंबानी के लिए भाईजान ने कही यह बात

Mon, 30 Dec 2024 03:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब सलमान खान ने एक हालिया वीडियो में बताया है कि उन्हें जामनगर के निवासियों से जलन होती है क्योंकि वह अनंत अंबानी के साथ समय बिताते हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान ने हाल ही में, अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार वालों के बीच अपना जन्मदिन मनाया था। सलमान खान और अनंत अंबानी की दोस्ती जगजाहिर है। अनंत-राधिका की शादी में सलमान ने दिल खोलकर डांस भी किया था। अब भाईजान के बर्थडे पर उनके जिगरी दोस्त अनंत अंबानी ने खास आयोजन किया है। हालांकि, इस सेलिब्रेशन का आयोजन अंबानी परिवार ने किया था।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
वायरल हुआ भाईजान का वीडियो
अब सलमान खान ने एक हालिया वीडियो में बताया है कि उन्हें जामनगर के निवासियों से जलन होती है क्योंकि वह अनंत अंबानी के साथ समय बिताते हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Mohanlal: 'बारोज' के फिल्म निर्देशन पर बोले मोहनलाल, कहा- मैं आज भी एक बच्चे की तरह का सीखता हूं
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
जामनगर के लोगों को बताया भाग्यशाली
हाल ही में, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान, राधिका और अनंत एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए नजर आए। इसके बाद सलमान खान ने कहा, "आप लोग इतने भाग्यशाली हैं कि आप जामनगर में रहते हैं। मैं यहां आता जाता रहता हूं, लेकिन आप यहीं पर रहते हैं। इतनी खूबसूरत जगह है ये। यह स्वर्ग जैसा है, स्वर्ग जैसा क्या स्वर्ग ही है... मुझे आप लोगों से जलन हो रही है, आप लोगों से सच में काफी जलन हो रही है।"

यह खबर भी पढ़ें:  Kalki 2: 'कल्कि 2' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाएगा ये सुपरस्टार, नाग अश्विन ने खुद उठाया नाम से पर्दा

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान
सोशल मीडिया पर मिली यह प्रतिक्रिया
बता दें कि सलमान को अपनी भतीजी आयत के साथ एक बड़ा केक काटते हुए देखा गया। मुकेश और नीता अंबानी भी वीडियो में काफी खुश नजर आए। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भाईजान का स्वैग बरकरार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अनंत और सलमान की दोस्ती साफ दिख रही है।' एक और यूजर ने लिखा कि जामनगर में सलमान के जन्मदिन का अच्छा जश्न मन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान भी हुए शामिल
 अब शाहरुख खान और उनका परिवार जामनगर में अंबानी परिवार के साथ शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख और उनका परिवार जामनगर में अंबानी परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाएगा। शाहरुख और गौरी खान रविवार को अबराम के साथ वहां पहुंचे। आर्यन और सुहाना खान अपने माता-पिता के साथ नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें