फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: अदनान सामी ने लगा दी सलमान की इस फिल्म के निर्देशक की क्लास, कहा- 'नॉनसेंस! फैक्ट दुरुस्त करिए'

Wed, 09 Apr 2025 10:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Directors Rao & Sapru: सलमान खान की फिल्म 'लकी' की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसका निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था। निर्देशकों ने फिल्म को लेकर अदनान को लेकर ऐसी गलत जानकारी शेयर कर दी कि सिंगर का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@adnansamiworld
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2005 में सलमान खान की फिल्म आई थी 'लकी'। राधिका राव और विनय सप्रू ने इसके निर्देशन की कमान संभाली। फिल्म में सलमान खान के साथ  स्नेहा उल्लाल नजर आईं और मिथुन चक्रवर्ती ने भी अहम रोल अदा किया। इस साल अप्रैल में इस फिल्म ने 20 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर निर्देशकों ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। मगर, इसमें अदनान सामी को लेकर ऐसी बात लिख दी कि उनका गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
The Amateur Movie Review: रामी मलेक ने अकेले संभाली दो घंटे की जासूसी फिल्म, आईटी वाले बंदे के इंतकाम की कहानी

अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम
फैक्ट सही रखने का दिया सुझाव
राधिका राव और विनय सप्रू के इंस्टाग्राम अकाउंट (@sapruandrao) से एक पोस्ट शेयर किया गया। इसमें जानकारी दी गई कि फिल्म 'लकी' में अदनान सामी ने पहली बार बतौर म्यूजिक कंपोजर काम किया। अदनान सामी ने इसे लेकर निर्देशकों को फैक्ट दुरुस्त करने का सुझाव दिया है। उन्होंने बाकायदा इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर एक नोट लिखा है।
 

फिल्म लकी - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'क्या बकवास है!'
अदनान सामी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'क्या बकवास है! आपने मुझे पहली बार किसी फिल्म में संगीतकार के रूप में पेश नहीं किया जैसा कि आपने @sapruandrao पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दावा किया है। और न ही यह म्यूजिक कंपोजर के रूप में मेरी पहली फिल्म थी! म्यूजिक कंपोजर के रूप में मेरी पहली फिल्म 1995 में 'सरगम' थी। फिर बतौर म्यूजिक कंपोजर मेरी दूसरी फिल्म 2001 में ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ थी!!

अदनान सामी, अल्का याग्निक, सोनू निगम व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
'दूसरों की मेहनत का श्रेय न लें'
अदनान सामी ने आगे लिखा है, 'अपने फैक्ट्स सही रखिए। साथ ही, इसमें आपने पहली बार निर्देशन किाय था। और यह भी साफ है कि फिल्म का म्यूजिक मेरे म्यूजिक कंपोजिशन और समीर जी के गीतों के साथ-साथ सभी सिंगर्स के कमामल के काम के कारण सुपरहिट था। म्यूजिक को भूषण कुमार और टी-सीरीज ने पेश किया। आप बाकी लोगों की कड़ी मेहनत और क्रिएटिविटी का फिजूल क्रेडिट ने लें। दुर्भाग्य से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई'।

यह खबर भी पढ़ें:
L2 Empuraan Day 14 Box Office: 100 करोड़ तक पहुंचते ही सुस्त पड़ी 'एल 2 एम्पुरान', जानिए 14वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन

दूसरे पोस्ट में सही किए गए तथ्य
अदनान के आपत्ति जताए जाने के बाद राधिका राव और विनय सप्रू  ने एक अन्य पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैक्ट सही करके पेश किए हैं। इस फिल्म को सोहेल खान, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें