फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijeet Bhattacharya: 'रहमान साहब के यहां मैंने बड़े-बड़े लोगों को नीचे बैठे देखा है', बोले अभिजीत भट्टाचार्य

Wed, 09 Apr 2025 10:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Abhijeet Bhattacharya On AI Use In Music: लोकप्रिय गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में संगीत की दुनिया में एआई के इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने इसे गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि यह असली नहीं है।
विज्ञापन
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में उन्होंने संगीत की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने इसे गलत बताया। साथ ही एआई के इस्तेमाल को प्रचारित करने के लिए एआर रहमान को जिम्मेदार ठहराया। अभिजीत ने न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में स्मिता प्रकाश के साथ बातचीत में अपने करियर और इंडस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प बातें कीं। जानते हैं...

विज्ञापन


Abhijeet Bhattacharya: ‘सनी लियोनी को क्यों लेकर आए महेश भट्ट ?’, तीनों खान पर अभिजीत ने लगाया बड़ा आरोप

'एआई रियल नहीं है'
अभिजीत भट्टाचार्य से जब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के म्यूजिक में इस्तेमाल को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता यह क्या है? बस इतना पता है कि यह रियल नहीं है'। सिंगर ने आगे कहा,'एआई आपका म्यूजिक में करियर नहीं बनाएगा। इसके इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने के बाद आपको गिटारिस्ट और सितार वाला मार्केट में मिलेगा नहीं। सब लैपटॉप पर काम कर रहे हैं, वैसे ही करेंगे। वह रियल नहीं है। अब सबकुच मोबाइल में आ गया है। लेकिन, मेरे जब स्टेज शो होते हैं तो 20 म्यूजिशियन आज भी होते हैं हमेशा और आगे भी होंगे'।

एआर रहमान पर कसा तंज
अभिजीत भट्टाचार्य ने एआई के इस्तेमाल पर बात करते हुए एआर रहमान पर तंज कसते हुए कहा, 'इसके लिए एआर रहमान का शुक्रिया। उन्होंने बताया कि म्यूजिशियन की जरूरत नहीं, सबकुछ इधर मिलेगा लैपटॉप पर। उनकी वजह से बेचारे म्यूजिशियन घर पर बैठे हैं। रहमान साहब ने बोल दिया कि जितना कमाएंगे, मैं कमाऊंगा। म्यूजिशियन की जरूरत नहीं है। मैं पूछता हूं कि आप लोगों को क्या सुना रहे हो? अब बच्चा-बच्चा इस पर म्यूजिक निकाल रहा है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Urvashi Rautela: 'लोग शाहरुख के बाद मुझे बेस्ट प्रमोटर बताते हैं', उर्वशी ने किंग खान से की तुलना, उड़ा मजाक

'रहमान के यहां नीचे बैठते हैं बड़े-बड़े लोग'
सिंगर से जब पूछा गया कि क्या आपने कभी एआर रहमान के लिए गाया है? इस पर उन्होंने 'ए नाजनी सुनो ना' गाने का जिक्र किया। साथ ही एक दिलचस्प किस्सा सुनाया जब वे रहमान की अनुपस्थिति में ही गाना रिकॉर्ड करके चले आए। गाना गाया। यह सुपरहिट था। पिक्चर किसी ने देखी नहीं। पर गाना सबको पता है। लेकिन जब मैंने यह गाना गाया तो रहमान स्टेज पर नहीं थे। अभिजीत ने कहा, 'रहमान साहब के यहां मैंने ऐसे-ऐसे पद्म भूषण और पद्मश्री वालों को नीचे बैंच पर बैठे देखा है। साउथ के राइटर, फिल्म मेकर। रहमान साहब उतर ही नहीं रहे नीचे। दो घंटा-तीन घंटा। सब बैठे हैं। एक-दूसरे से गप्पे मार रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि ये पद्मश्री, ये पद्मभूषण, बड़े-बड़े लोग। मैंने अपनी घड़ी देखी कि जल्दी करो। जब रहमान साहब नहीं उतरे तो मैं गाना गाकर निकल गया। उनके असिस्टेंट ने ले लिया। जिस काम के लिए आया था वो करके निकल गया'। 
विज्ञापन

कब लगा कि सिंगिंग को प्रोफेशन बनाना है?
अभिजीत से आगे पूछा गया कि आपको कब लगा कि सिंगिंग आपका प्रोफेशन बन सकता है, क्योंकि बंगाली परिवारों में तो देखा जाता है अक्सर सभी गाते हैं? इस पर अभिजीत ने कहा, 'हम पैदा होते हैं बतौर गायक। हमें यहां बनाया नहीं जाता। हमें भगवान वैसे ही बनाकर कोख में डालता है। सिंगर पैदाइशी ऐसे होते हैं। जब आपको समझ आता है कि हम सिंगर हैं तो कुछ करना है, यह भाव आ जाता है। आपको एक बात बता दूं कि सिंगर बड़े घरों में पैदा नहीं होते हैं। संगीत ऐसी चीज है कि आदमी करियर के लिए सोचेगा तो उसके पास पैसे नहीं होंगे। वह गरीबी से निकलेगा। चाहें फिर लता जी हों, किशोर कुमार जी, रफी जी या हम। 

यह खबर भी पढ़ें:

Sunny Deol: सेंसर बोर्ड ने चला दी सनी देओल की ‘जाट’ पर कैंची, जानिए कितने लगाए कट्स, क्या-क्या होंगे बदलाव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें