सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर कई राउंड फायरिंग करके मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दोनों आरोपी विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया था। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।