फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: बाहुबली प्रभास की फिल्म 'कल्कि' की रिलीज डेट टली, दर्शकों को करना होगा अब लंबा इंतजार

Tue, 02 Jan 2024 06:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अस्थाई शीर्षक 'के प्रोजेक्ट' के नाम से शुरू हुई थी। अब इस फिल्म का नाम 'कल्कि 2898 एडी' कर दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 4
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सालार  पार्ट वन सीज फायर' के जरिए अभिनेता प्रभास की सिनेमा में एक बार फिर जबरदस्त वापसी हुई है। अभिनेता प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में एक बार फिर जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर प्रभास के फैंस के बीच खूब उत्सुकता देखी जा रही हैं। इस फिल्म में बाहुबली प्रभास के अलावा भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, लेकिन अभी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस  फिल्म की शूटिंग अस्थाई शीर्षक 'के प्रोजेक्ट' के नाम से शुरू हुई थी। अब इस फिल्म का नाम 'कल्कि 2898 एडी' कर दिया गया है। कुछ समय पहले फिल्म के मेकर ने फिल्म की एक झलक पेश की, जिसमें दिखाया गया है 'जब दुनिया अंधकार से घिर जाएगी तो एक शक्ति का उदय होगा'। फिल्म की कहानी क्या है, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साइंस-फाई  और पौराणिक कथाओं के बीच की कड़ी है। जिसमे प्रभास को भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के रूप में दिखाया गया है।

Bollywood: नए साल में पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां, फिल्मों में रोमांस के साथ लगाएंगी एक्शन का तड़का
विज्ञापन

3 of 4
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भूमिका अश्वत्थामा से प्रेरित बताई जा रही है। बिग बी के जन्मदिन पर फिल्म के मेकर ने उनका फर्स्ट लुक जारी किया था। जिसमें अमिताभ बच्चन माथे पर पट्टी बांधे  एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे थे। फिल्म में कमल हासन काली की खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। तेलुगू और हिंदी भाषा में एक साथ बनी यह फिल्म  भारत और दुनिया भर में तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। लेकिन इस के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता प्रभास की महत्वाकांक्षी  फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'  12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट आगे तक टाल दी गई और फिल्म की  नई रिलीज डेट की घोषणा इस महीने के आखिरी में की जा सकती हैं। यानि कि इस फिल्म को देखने के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अभिनेता प्रभास के कैरियर की यह बहुत बड़ी फिल्म है, जिसका बजट करीब 600 करोड़ रूपये बतया जा रहा है। इस फिल्म में  प्रभास के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, फ्लोरिक, पासुपाथी, शाश्वत चटर्जी की मुख्य भूमिकाएं हैं।  

Palak Tiwari: टूट गई पलक तिवारी और ओरी की दोस्ती? दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें