फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara Day 18 Collection: 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' पर भारी 'सैयारा', 18वें दिन की इतनी कमाई

Mon, 04 Aug 2025 11:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Box Office Collection: मोहित सूरी की म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म 'सैयारा' लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं 18वें दिन 'सैयारा' ने की कितनी कमाई।
विज्ञापन
1 of 5
सन ऑफ सरदार 2, सैयारा और धड़क 2 - फोटो : सोशल मीडिया
नई रिलीज हुई फिल्मों के बाद भी 'सैयारा' का सिनेमाघरों में क्रेज बना हुआ है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म अपने रिलीज के 18 दिनों बाद भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और नई रिलीज फिल्मों से भी ज्यादा कमाई कर रही है। अब जानते हैं कि 'सैयारा' ने अपने तीसरे सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
18 दिन बाद भी अच्छे आंकड़े हासिल कर रही 'सैयारा' 
'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर एक तूफान सा ला दिया था। अब जब फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है, फिल्म अभी भी न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि अच्छे आंकड़ों में कमाई भी कर रही है। अब 'सैयारा' ने अपने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 2.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन भी 302.25 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।  
विज्ञापन

3 of 5
सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया
300 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'सैयारा'
अपने तीसरे सोमवार को ढाई करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ ही 'सैयारा' ने 300 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। 18 दिनों में 'सैयारा' ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले 'सैयारा' ने सिर्फ चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

4 of 5
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' पर भारी 'सैयारा'
'सैयारा' की सफलता का अंदाजा इसीसे लगाया जा सकता है कि फिल्म अपने 18वें दिन भी हालिया रिलीज फिल्मों 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' से ज्यादा कमाई कर रही है। सोमवार को 'सन ऑफ सरदार 2' ने जहां 'सैयारा' के बराबर ही 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की, तो वहीँ 'धड़क 2' का कलेक्शन तो सिर्फ 1.41 करोड़ रुपए ही रहा। ऐसे में 'सैयारा' का 18वें दिन का कलेक्शन 2.50 करोड़ काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैयारा - फोटो : यूट्यूब
पहली फिल्म से ही छाए अहान और अनीत
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'सैयारा' एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। दोनों की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें