फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Baba: साईं बाबा के भक्त हैं ये बॉलीवुड सितारे, हर नए काम की शुरुआत से पहले लेते हैं आशीर्वाद

Tue, 15 Oct 2024 07:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
आध्यात्मिक गुरु व सूफी संत साईं बाबा के भक्त दुनियाभर में हैं। आज मंगलवार 15 अक्तूबर को उनकी पुण्यतिथि है। साईं बाबा में कई बॉलीवुड हस्तियों की आस्था भी है। बीते दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए जयपुर रवाना हुए थे, इससे पहले उन्होंने अपने घर के मंदिर में पूजा-प्रार्थना की। उनके मंदिर में साईं बाबा की बड़ी सी मूर्ति नजर आई। कार्तिक के अलावा और भी कई सितारे शिरडी वाले साईं बाबा में आस्था रखते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : @SAI RAM फेसबुक
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय देवगन यूं तो महादेव के भक्त हैं। भगवान शिव में उनकी अटूट आस्था है, लेकिन वे साईं बाबा को भी बहुत मानते हैं। अजय ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि साई बाबा उनके लिए काफी महत्व रखते है और साईं बाबा में उनकी बेहद आस्था है। अजय देवगन अक्सर अपने परिवार के साथ अलग-अलग अवसरों पर शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी का नाम भी इस श्रेणी में है। रानी मुखर्जी बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नवरात्रि के पवित्र दिनों में उन्हें मां दुर्गा की भक्ति में लीन देखा गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी साईं बाबा में भी बेहद आस्था रखती हैं। रानी मुखर्जी को कई बार शिरडी में साईं बाबा के दर्शन के लिए जाते देखा गया है। 
MahaKali: हनुमान के निर्देशक प्रशांत वर्मा दे रहे पहली महिला सुपरहीरो बनने का सुनहरा अवसर, अभी कर डालें आवेदन

4 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने नए कामों की शुरुआत से पहले शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन करती हैं और आशीर्वाद लेती हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने परिवार के साथ शिरडी जाती हैं। 
Citadel Honey Bunny: इस दिन प्रीमियर होगी 'सिटाडेल: हनी बन्नी', जारी हुआ वरुण-सामंथा की सीरीज का नया पोस्टर
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड का बच्चन परिवार भी साईं बाबा में आस्था रखता है। बच्चन फैमिली को कई बार शिरडी में साईं बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते देखा गया है। अमिताभ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में देखा जा रहा है। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन सत्य साईं बाबा की बहुत बड़ी भक्त रही हैं। 
Ranbir Kapoor: बरात लेकर कहां निकले रणबीर कपूर? सफेद शेरवानी में दूल्हे राजा बनकर छाए अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत भी साईं बाबा में काफी आस्था रखतीं हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है, जिसका निर्देशन भी उन्हीं ने किया है। इसमें कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें