फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Horror Comedy Movies: हॉरर और कॉमेडी का फुल डोज देंगी ये फिल्में, देखें लिस्ट

Tue, 15 Oct 2024 12:42 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी, फिल्मों की ये सभी शैली एक तरफ और हॉरर एक तरफ। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग हॉरर फिल्में देखना पसंद करता है। फिर इस हॉरर में अगर कॉमेडी का छौंका लग जाए तो एंटरटेनमेंट का डोज भी दोगुना हो जाता है। हॉरर और कॉमेडी की यह जुगलबंदी दर्शकों को कितनी पसंद आती, इसका अंदाजा 'स्त्री 2' के कारोबार से लगाया जा सकता है। अगर ओटीटी पर कुछ ऐसी ही फिल्में देखने का मन बना रहे हैं, तो इन फिल्मों को जरूर देखें...
विज्ञापन

2 of 6
भेड़िया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ ने साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में वरुण धवन ने भास्कर का किरदार निभाया, जो एक भेड़िये के काटने के बाद हर रात एक भेड़िया मे तब्दील हो जाता हैं। फिल्म में हॉरर के साथ-साथ आपको हंसने का मौका भी मिलेगा।
Aamir Khan: 'गजनी 2' का एलान करेंगे आमिर खान! लोकेश कनगराज के साथ सुपरहीरो फिल्म में भी करने जा रहे काम?

 
विज्ञापन

3 of 6
गो गोवा गॉन - फोटो : यू्ट्यूब
गो गोवा गॉन 
सैफ अली खान की फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ साल 2013 में रिलीज हुई। यह एक अलग तरह की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में जॉम्बी का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। फिल्म की कहानी तीन लड़कों की है, जो एक आईलैंड पर फंस जाते हैं, जहां सिर्फ जॉम्बी रहते हैं। 

 

4 of 6
भूल भुलैया - फोटो : यूट्यूब
भूल भुलैया
बात हॉरर कॉमेडी की हो और अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया’ का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन और परेश रावल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट कंबीनेशन है। फिल्म का दूसरा पार्ट 2022 में आया, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आए। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त इस साल दिवाली पर आने वाली है।

 
विज्ञापन

5 of 6
रूही - फोटो : यूट्यूब
रूही 
राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के किरदार एक दुल्हन को किडनैप कर लेते हैं, जिसके बाद उन्हें खौफ का सामना करना पड़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यूब
‘गोलमाल अगेन’
‘गोलमाल फ्रेंचाइजी’ की चौथी किस्त ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तब्बू, तुषार कपूर, श्रेयश तलपड़े, कुनाल खेमू, प्रकाश राज, नील नीतिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में आपको हॉरर और कॉमेडी का शानदार डोज देखने को मिलेगा।
'भूल भुलैया 3' के बाद इस निर्माता की फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें