फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: फूट-फूटकर रोई रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा, परिवार पर लगाए बर्बाद करने के आरोप

Wed, 16 Apr 2025 01:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rupali Ganguly Stepdaughter Esha Verma: अभिनेत्री रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वे फूट-फूटकर रो रही हैं और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
रुपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ वक्त पहले लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड अदाकारा रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के अनुसार रुपाली ने, ईशा को उनके पिता से दूर किया। ईशा के इन आरोपों पर पहले तो रूपाली ने चुप्पी साधे रखी। फिर उन्होंने ईशा वर्मा पर मानहानि का केस कर दिया है। तब से सोशल मीडिया पर ईशा और रुपाली एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते रहते हैं। हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं।

विज्ञापन


Vineet Kumar Singh: शाहरुख की जिंदगी से जुड़ा है विनीत की सफलता का सच, जानिए कैसे पूरी हुई अभिनेता की मन्नत

ईशा ने खुद को कहा 'नेपो बेबी'
ईशा वर्मा भावुक होते हुए कह रही हैं कि रुपाली गांगुली के बारे में सच का खुलासा करने के बाद उनकी जांच की गई। ईशा ने कहा, 'जब आपका अपना परिवार आपको सिर्फ अपनी जिंदगी जीने के लिए बर्बाद करना चाहता है'। वीडियो में ईशा खुद को 'नेपो बेबी' बता रही हैं। उन्होने कहा,  'नेपो बेबी, जिसे छाया में रखा गया। वह ऐसी चुप्पी, कंफ्यूजन और दर्द में बड़ी हुई, जिसे वह झेलने के लिए नहीं थी'।

कहा- 'सच बताने पर जांच से गुजरना पड़ा'
टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने साल 2020 में चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके माता-पिता की शादी टूटने के लिए रूपाली जिम्मेदार थीं। उन्होंने खुलासा किया कि रुपाली गांगुली उनके न्यू जर्सी स्थित घर भी गई थीं। अब, ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वे रोते हुए कह रही हैं, 'रूपाली के बारे में सच्चाई उजागर करने के लिए उन्हें कड़ी जांच का सामना करना पड़ा'।

विज्ञापन

'मैंने खुश रहने की कोशिश की'
भावुक होते हुए ईशा कह रही हैं, 'बोलने की इच्छा रखने पर आपकी जांच की जाती है और आपसे यह भी सवाल किया जाता है, 'तुम कहां चली गई थी?' जब आपका अपना परिवार होता है, तो कौन आपको सिर्फ अपनी जिंदगी जीने की कोशिश करने के लिए बर्बाद करना चाहता है? मैंने खुश रहने की कोशिश की, लेकिन हम तो इन चीजों के बारे में बात ही नहीं करते। कुछ लोग इस ड्रामा में शामिल होना चाहते हैं'।

DeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर सिंह, करोड़ों के आशियाने की पहली झलक आई सामने

अपनी बात पर कायम रहने की कही बात
ईशा न्यू जर्सी में रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक 'नेपो बेबी' थी, जिसे छाया में रखा गया। एक चुप्पी, कंफ्यूजन और दर्द में वे पली-बढ़ी थीं, जिसे वह झेलने के लिए नहीं थी। ईशा वर्मा ने कहा, 'जब सच्चाई सामने आई तो मुझे ही दोषी ठहराया गया। मैं डरी हुई थी। मैं असुरक्षित थी। मेरा साथ देने के बजाय मुझे शर्मिंदा किया गया। लेकिन महीनों के उत्पीड़न के बाद, मैं अपनी बात पर कायम हूं'। ईशा, अश्विन और सपना वर्मा की बेटी हैं। अश्विन और सपना ने 1997 में शादी की और 2008 में अलग हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें