बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत की। इस मुलाकात में उन्होंने शाहरुख खान और उनके घर मन्नत को लेकर ऐसी बातों का खुलासा किया, जिसे शायद ही आपने पहले कहीं सुना होगा।
शाहरुख खान के साथ विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@@vineetksingh
विनीत ने सुनाया शाहरुख खान के साथ दिलचस्प किस्सा
अमर उजाला से हुई खास बातचीत में विनीत ने बताया की किस तरह से वह शाहरुख खान से मिले और उन्होंने बताया की कैसे शुरू हुआ अभिनेता बनने का दिलचस्प सफर। हमने विनीत से पूछा मन्नत आपको बहुत प्रेरणा देता था, तो क्या आपने कभी इस बात का जिक्र शाहरुख खान से किया? इस पर विनीत ने कहा, ''जब मैं शाहरुख खान से मिला तो मैंने उन्हें ये सारी बातें बताईं। मैंने जब शाहरुख खान की फिल्म दीवाना सिनेमाहॉल में देखी थी। इसके बाद यह सिलसिला थमा नहीं। मैं लगातार उनकी कई फिल्में देखता रहा और सोचता रहा कि कैसे मुंबई जाना है और अपने सपने को पूरा करना है।''
विनीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है
विनीत ने आगे शाहरुख खान के बंगले मन्नत को लेकर कहा, ''मैं मानता हूं की मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है बल्कि मन्नत इस बात का पता है कि अगर आप सपने देखते हैं, तो वह पूरे होते हैं। मन्नत उन लाखों लोगों को इस बात का भरोसा दिलाता है, जो मुंबई सपना लेकर आते हैं। मुंबई में आपका भी एक घर हो सकता है, आपकी भी एक छत हो सकती है। अगर आप दिल से लगे रहें और खुद पर भरोसा रखें और करते रहें। तो हो सकता है।''
यह भी पढ़ें:
Nushrratt Bharuccha Exclusive: नुसरत ने साझा किया ‘छोरी’ के सेट का डरावना अनुभव, बोलीं- ‘इस्राइल में जो हुआ…’