रुचिता धीमन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहीं रुचिता बीते दो दशक से भी ज्यादा समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। वही पढ़ीं, वहीं शादी की और वहीं नौकरी भी। फिर एक दिन उन्हें सोशल मीडिया पर एक सूचना दिखी जिसमें एक ड्रामा क्लास में शामिल होने का आमंत्रण था। रुचिता बताती हैं, ‘ये सितंबर की बात है। ये सूचना देखने के बाद मैंने बिना कुछ सोचे विचारे इसमें हिस्सा लेने का फैसला किया। इस दौरान जो प्रशिक्षण मुझे मिला, उसकी परिणति हुई लीक से हटकर बने और एक बहुत हास्यमयी नायक ‘मैनस्ट्रुएशन’ में। एक नाटक में अभिनय के रूप में ये जो यात्रा शुरू हुई, वह दरअसल विकास का एक ऐसा उत्प्रेरक बन गई जिसके बाद मुझे ये समझ आया कि हम उन्हीं सारे बंधनों में बंधे रहते हैं जिनसे हम खुद ही अपने आपको चारों तरफ से जकड़े रहते हैं।’