फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronit Roy: दर्दनाक रहा रोनित रॉय का ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम करने का अनुभव, ये चीज बनी वजह

Sat, 28 Sep 2024 08:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने हाल ही में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की  फिल्म में काम करने के अनुभवों को साझा किया। रोनित रॉय ने फिल्म में काम करने के अनुभव को दर्दनाक बताया। इसके अलावा, अभिनेता ने पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी के साथ काम करने से इनकार करने की बात भी कही।

 
विज्ञापन

2 of 5
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
हाल ही में जूम को दिए गए एक साक्षात्कार में अभिनेता ने साझा किया कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने काम के लिए अभिनय शुल्क मिला। उन्होंने कहा कि जो भुगतान उन्हें वाशु भगनानी से मिलना था उसे मिलने में देर हुई। हालांकि,  हिमांशु मेहरा, जो बीएमसीएम के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करते हैं उनके हस्तक्षेप के बाद ही प्रक्रिया शुरू की गई।
‘वुमन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड’ से सम्मानित हुईं सामंथा, ट्रांसपेरेंट ग्रीन गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत

 
विज्ञापन

3 of 5
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
अभिनेता ने साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘और जब मुंबई में मेरे कर्मचारियों और सेट की सुरक्षा करने वाले सुरक्षा कंपनी के बकाया की बात आई, तो इसमें बहुत देरी हुई और हमें वह भी हिमांशु मेहरा की वजह से मिला।’
 

4 of 5
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
इसके अलावा अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि हिमांशु के कहने पर उनके कर्मचारियों को दुबई सब्सिडी से भुगतान किया गया था। अभिनेता ने कहा, ‘हिमांशु और जफर अब सिर्फ यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा भुगतान हो जाए। रोनित ने कहा कि उनके काम करने का अनुभव 'दर्दनाक' रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में, वाशु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अली ने बीएमसीएम प्रोडक्शन को हाईजैक कर लिया है। जवाब में, रॉय ने कहा, ‘वाशु हर दिन सेट पर थे। वह एक अनुभवी कलाकार हैं। यह विश्वास करना मुश्किल है कि उन्हें सेट पर यह कैसे पता नहीं चला।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  2 सितंबर, 2024 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
KBC 16: बेटे जुनैद के साथ 'केबीसी 16' के मंच पर पहुंचेंगे आमिर खान, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें