फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Stewart Biopic: जेम्स स्टीवर्ट की बायोपिक में लीड रोल करेंगे केजे अपा, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

Wed, 06 Aug 2025 12:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

James Stewart Biopic: दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता जेम्स स्टीवर्ट की बायोपिक का एलान हो चुका है। इसमें एक्टर केजे अपा पर्दे पर जेम्स की भूमिका में नजर जाएंगे।
विज्ञापन
केजे अपा-जेम्स स्टीवर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के लोकप्रिय अभिनेता जेके अपा पर्दे पर दिवंगत अभिनेता जेम्स स्टीवर्ट का किरदार अदा करते नजर आएंगे। वे दिग्गज अभिनेता की बायोपिक में लीड रोल करने वाले हैं। 'रिवरडेल' जैसी सीरीज के लिए मशहूर केजे अपा ने जेम्स की बायोपिक साइन कर ली है।

विज्ञापन

जेम्स स्टीवर्ट की कहानी पर्दे पर देखने को मिलेगी
वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी बायोपिक में हॉलीवुड में जेम्स स्टीवर्ट के उत्थान, 'द फिलाडेल्फिया स्टोरी' (1940) में उनके अकादमी पुरस्कार जीतने और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लड़ाकू पायलट के रूप में अमेरिकी सेना में उनकी भर्ती जैसी चीजों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। बता दें कि जेन्म अभिनता होने के साथ ही सैन्य एविएटर भी थे। उनकी बायोपिक का नाम 'जिम्मी' है।
 

अगले साल होगी रिलीज
जिम्मी मूवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें एक पोस्टर है, जिस पर लिखा है, 'Jimmy'। आगे लिखा है, 'अमेरिका के सबसे लोकप्रिय अभिनेता, जिन्हें दर्शकों का प्यार मिला। फिल्म 'जिम्मी' एक बड़ी मोशन पिक्चर है, जो जिमी स्टीवर्ट के जीवन पर आधारित है। केजे अपा लीड रोल में हैं। फिल्म नवंबर 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

केजे अपा ने जताई खुशी
पर्दे पर जेम्स स्टीवर्ट की भूमिका अदा करने पर केजे अपा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। साथ ही इसे उन्होंने एक अवसर माना है। वैराइटी से बात करते हुए केजे ने कहा, 'मैं हमेशा से जेम्स स्टीवर्ट का फैन रहा हूं। उनकी कहानी को जीवंत करने का मौका पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। न्यूजीलैंड से होने के नाते मैं लंबे वक्त से अमेरिकी पुरुषों की उस पीढ़ी का प्रशंसक रहा हूं, जो देशभक्ति, ईमानदारी और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ रहे हैं। मेरे लिए उस देश को कुछ वापस देना महत्वपूर्ण है, जिसने मुझे इतना कुछ दिया है और ऐसा करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है'? 

1997 दुनिया को अलविदा कह गए जेम्स
फिल्म 'जिमी' का निर्देशन आरोन बर्न्स करेंगे। जेम्स स्टीवर्ट की बेटी केली स्टीवर्ट इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगी। दर्शकों ने भी बायोपिक पर खुशी जताई है। बता दें कि साल 1997 में 89 वर्ष की आयु में जेम्स स्टीवर्ट दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें