फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: सफेद दाढ़ी में नजर आए अक्षय, फैंस बोले- ‘अब हीरो नहीं विलेन के रोल करने चाहिए’

Wed, 06 Aug 2025 12:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Airport Look: अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में एयरपोर्ट पर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए हैं। उनके लुक पर अब फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक नए लुक में नजर आए। उनके इस लुक को देखकर कुछ लोग हैरान हुए, तो कुछ ने अक्षय की तारीफ की। दरअसल, अक्षय एयरपोर्ट पर दाढ़ी वाले लुक में दिखे, खास बात ये है कि उनकी दाढ़ी सफेद नजर आ रही है। इस दौरान वो पैपराजी के कैमरे में कैद हुए और उनसे कुछ बात करते भी नजर आए।

अक्षय का लुक छाया

विज्ञापन

अक्षय एयरपोर्ट पर ब्लैक कलर के पैयजामा, ग्रे टीशर्ट और ब्लैक ओपेन जैकेट में नजर आए। इस दौरान अक्षय सिर पर ब्लैक कैप और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए थे। कानों में इयरबड्स लगाए अक्षय अपने अंदाज में एयरपोर्ट से वॉक करते हुए निकल रहे थे। इस दौरान अक्षय की सफेद दाढ़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान अक्षय पैप्स से मस्ती-मजाक करते भी दिखे।
 


 

फैंस ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
अक्षय की सफेद दाढ़ी को देखकर फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने उन्हें सुपरफिट बताया है, तो वहीं कुछ फैंस ने अक्षय की दाढ़ी देखकर उन्हें बूढ़ा बताया है। कुछ फैंस को वो ब्रैड पिट की तरह लगे, तो वहीं कुछ ने उन्हें बिग बी करार दिया। एक प्रशंसक ने उन्हें कहा कि अब अक्षय पर विलेन का रोल ज्यादा सूट करेगा।

विज्ञापन








अक्षय की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लाइनअप काफी व्यस्त है। हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए अक्षय कुमार जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा वो परेश रावल और वामिका गब्बी के साथ ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे।
वहीं परेश रावल से विवाद सुलझने के बाद अब ‘हेरा फेरा 3’ पर भी काम शुरू हो गया है। एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों में मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' शामिल है। अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन और अन्य कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें