फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ridhi Dogra: 'मैंने कुछ गैरकानूनी नहीं किया', पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करने पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रिद्धि

Tue, 20 May 2025 12:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ridhi Dogra On Working With Pakistani Actor Fawad Khan: फिल्म 'अबीर गुलाल' में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ काम करने को लेकर रिद्धि डोगरा को काफी ट्रोल किया गया। इसे लेकर उन्होंने हाल ही में प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'अबीर गुलाल' के जरिए पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान करीब नौ साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। इस फिल्म में वाणी कपूर के अलावा रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिका में थीं। पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद फिल्म की रिलीज पर भारत में बैन लग चुका है। इतना ही नहीं, पहलगाम आतंकी घटना के बाद रिद्धि डोगरा को पाकिस्तानी एक्टर फवाद के साथ काम करने को लेकर काफी ट्रोल किया गया। रिद्धि ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर किया जाने लगा ट्रोल
अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हुए एक खराब अनुभव के बारे में बात की। रिद्धि ने बताया कि इस घटना ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। वह काफी दुखी हुईं। इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया
मजबूती से डटी रहीं रिद्धि
रिद्धि ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की घटना की उन्होंने जब निंदा की और आतंक के खिलाफ अपने देश की सेना के समर्थन में सामने आई तो अचानक उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। रिद्धि ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि लोग अचानक ट्रोल करने लगे कि 'अरे, लेकिन इसने तो फवाद खान के साथ काम किया है'। रिद्धि ने आगे कहा कि लेकिन, इसके बावजूद मैं मजबूती से डटी रही।  

Zarina Wahab: जरीना वहाब ने पति आदित्य पंचोली का किया बचाव, कहा- सिर्फ उनकी गलती नहीं

4 of 5
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों ने कहा, 'अरे इसने तो फवाद के साथ काम किया है'
रिद्धि के मुताबिक, मैंने कहा, 'मुझे परेशान मत करो। मैं भी इस देश की उतनी ही नागरिक हूं, जितने आप हैं। जब मैंने वह काम किया तो मैं अपने देश के कानूनों के प्रति बहुत सजग थी। मैंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया और आज, जब हम इस स्थिति में हैं, तो मुझे लगता है कि मैं अपने देश, अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ी होना चाहती हूं। ऐसा मैं इसलिए नहीं कर रही, कि मैं कोई खास इंसान हूं, बल्कि इसलिए कर रही हूं कि आप सब भी खास हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'मैं बस प्रार्थना कर रही थी' 
रिद्धि की परवरिश जम्मू में हुई है। पहलगाम आतंकी घटना को लेकर रिद्धि ने कहा कि यह बहुत डरावना था। वह लगातार जम्मू में अपने परिवार और अमृतसर में अन्य रिश्तेदारों से संपर्क में थीं। वहां पूरी तरह ब्लैकआउट हो गया था और लोग अपने घरों से ही आसमान में चल रहीं गतिविधियों को देख सकते थे। रिद्धि ने कहा, 'मैं बस प्रार्थना कर रही थी और रो रही थी। साथ ही सीमा पर तैनात हमारे सशस्त्र बलों के प्रति भी आभार महसूस कर रही थी। यह बहुत कठिन समय था'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें