रिद्धिमा कपूर साहनी इन दिनों फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने ऋषि कपूर निधन के दौरान हुए ट्रोलिंग को लेकर बात की है। जाहिर है कि ऋषि कपूर के निधन से पूरा परिवार सदमे में आ गया था। हालांकि, इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने खुश दिखने का आरोप लगाते हुए ट्रोल किया था, जिस पर अब रिद्धिमा ने बात की है।