ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इस साल जुलाई में एक बच्ची का स्वागत किया। उन्होंने अपनी नन्हीं परी के पैरों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझ की थी। अब ऋचा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है, जिसमें दोनों शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही ऋचा ने यह भी बताया की उनकी बेटी पूरी रात उन्हें जगाती है, फिर भी वह दोनों मस्ती करना नहीं भूलते।
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इस साल जुलाई में एक बच्ची का स्वागत किया। उन्होंने अपनी नन्हीं परी के पैरों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझ की थी। अब ऋचा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है, जिसमें दोनों शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही ऋचा ने यह भी बताया की उनकी बेटी पूरी रात उन्हें जगाती है, फिर भी वह दोनों मस्ती करना नहीं भूलते।
ऋचा चड्ढा और अली फजल को माता-पिता बने हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और दोनों अपने जीवन के इस नए पड़ाव का भरपूर आनंद ले रहे हैं। बता दें ऋचा ने 16 जुलाई को एक बच्ची को जन्म दिया था और तब से वे अपनी बच्ची को पूरा समय दे रहे हैं साथ ही मस्ती भी कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद ऋचा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा करके बताई। इस वीडियो के साथ ही ऋचा ने एक नोट भी लिखा।
ऋचा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'ये लड़का है दीवाना..' गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ऋचा ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा, ''जब डबस्मैश एक चीज थी, हम भी तब एक चीज बन चुके थे.. जोर-जोर से हंसना। जैसा कि रॉबिन विलियम्स ने कहा, "आपको केवल पागलपन की थोड़ी सी चिंगारी दी गई है, आपको इसे खोना नहीं चाहिए। अब हमारा एक बच्चा है जो हमें पूरी रात जगाता है।'' शाहरुख के इस हिट गाने पर ऋचा ने लिप सिंक किया, जबकि अली बैकग्राउंड में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
ऋचा और अली ने इस साल की शुरुआत में अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा की थी। अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी नवजात बेटी के नन्हे पैरों की तस्वीर साझा कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। फोटो के साथ ऋचा और अली ने सोशल मीडिया पर दोस्तों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए एक नोट भी लिखा था, "हमारे जीवन के सबसे बड़े कोलाब की घोषणा करने के लिए एक कोलाब पोस्ट कर रहे हैं। हम वास्तव में धन्य हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। इसलिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'' | ऋचा के इस पोस्ट पर भी प्रशंसकों ने जमकर प्यार लुटाया।
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2022 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋचा ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के दिनों को याद करते कहा था, ''किसी को भी लोगों की परवाह नहीं है और वे क्या सोचते हैं। मैं एक बहुत ही उदार, प्यारे परिवार से हूं। अली एक बहुत ही उदार, प्रगतिशील परिवार से हैं। हम दोनों मध्यमवर्गीय लोग हैं। हमने शानदार समय बिताया। कोई भी हम पर दबाव नहीं डालता और ना ही तो हमने कोई दबाव नहीं लिया।'' काम की बात करे तो ऋचा हाल ही में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आई थीं, तो वहीं दूसरी ओर अली ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित के किरदार से फिर से एक बार सभी का दिल जीत लिया।