फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girls Will Be Girls: मूवी के प्रीमियर के लिए ऋचा-अली अमेरिका रवाना, सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन

Thu, 18 Jan 2024 12:44 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी प्रोडक्शन डेब्यू फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ड्रामेटिक फीचर श्रेणी में प्रीमियर के लिए नॉमिनेट हुई थी। अब बॉलीवुड का यह पावर कपल फिल्म के प्रीमियर के लिए अमेरिका रवाना हो गया है। इस फिल्म का प्रीमियर 20 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

2 of 5
गर्ल विल बी गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
गर्ल्स विल बी गर्ल्स ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस 'पुशिंग बटन्स स्टूडियोज' की पहली फिल्म है, जिसे उन्होंने 'ब्लिंक डिजिटल', 'क्रॉलिंग एंजेल फिल्म्स' और 'डोल्से वीटा फिल्म्स बैनर' के साथ मिलकर बनाया है। इस फिल्म को शुचि तलाती ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
फिल्म की कहानी उत्तरी भारत के एक छोटे से हिमालयी पहाड़ी शहर में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल पर आधारित है। फिल्म में 16 साल की लड़की मीरा के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जितिन गुलाटी और केशव बिनॉय किरण महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

4 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनडांस फिल्म फेस्टिवल में 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के प्रीमियर को लेकर ऋचा ने कहा, 'इस तरह के फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेना अपने आप में एक बड़ी बात है। मुझे फिल्म की निर्देशक शुचि और नए कलाकारों से बहुत उम्मीदें हैं'। वहीं, अली फजल ने कहा कि, 'हम नई कहानियों के माध्यम से नई दुनिया की खोज कर रहे हैं। मैं रोमांचित हूं कि हमें अपनी फिल्म को दुनिया के साथ साझा करने का मौका मिला। अब दुनिया भी 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स देखेगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सनडांस फिल्म फेस्टिवल एक स्वतंत्र सिनेमा के प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। ऋचा चड्ढा और अली फजल की फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स के कहानी कहने के एक नये दृष्टिकोण को पेश करती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें