मिस यूनिवर्स इंडिया 2024
- फोटो : इंस्टाग्राम @pageantsandcrowns
19 साल रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह खुद को TEDx स्पीकर के रूप में परिभाषित करती हैं। एक मॉडल होने के अलावा, वह एक अभिनेत्री भी हैं। वह वर्तमान में प्रदर्शन कला में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर रही हैं। इतना ही नहीं, रिया एक फैशन डिजाइनर हैं, जो आधुनिक विरासत को संस्कृति के साथ जोड़ने की प्रतिभा रखती हैं।