फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSKTK Day 5 Box Office: वीकएंड खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘सनी संस्कारी…’, जानें 5वें दिन का कलेक्शन

Mon, 06 Oct 2025 08:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SSKTK Day 5 Box Office Collection: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार आते ही फिल्म की कमाई धड़ाम हो गई। 
 
विज्ञापन
1 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया। लेकिन वीकएंड खत्म होते ही फिल्म की हालत पस्त होती नजर आ रही है। फिल्म ने आज सोमवार को काफी कम कलेक्शन किया। आइए जानते हैं SSKTK ने सोमवार के दिन कितनी कमाई की।

विज्ञापन

2 of 4
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवे दिन गिरी फिल्म की कमाई
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वीकएंड पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्श किया था। आज सोमवार यानी कि पांचवे दिन फिल्म ने ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मात्र 1.75 करोड़ रुपये कमाए है। वहीं फिल्म ने रविवार को 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि वीकएंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। 

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद यूं पहुंचे घर; जानें कैसा है एक्टर का हाल

विज्ञापन

3 of 4
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया

पांच दिनों में कमाए इतने करोड़
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रॉम-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के लिए ये हफ्ता कैसा साबित होता है। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

4 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म में ये कलाकार आ रहे नजर
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस। फिल्म की कहानी शशांक खेतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें