Rekha: दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने हाल ही में फिल्म ‘सुहाग’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बिना नाम लिए बिग बी की प्रशंसा भी की। आइए जानते हैं रेखा ने क्या कहा?
दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने हाल ही में बतौर स्पेशल गेस्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने काफी मजेदार बातें और दिलचस्प किस्से साझा किए। शो से रेखा के कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो के दौरान अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में अप्रत्यक्ष रूप से बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने ‘ओ शेरोंवाली’ गाने के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने अमिताभ के साथ काम किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
अमिताभ के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को किया याद
इस यादगार गाने में रेखा ने ,रेखा ने एक मंदिर की सेटिंग में डांडिया के पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया है। जब एक प्रशंसक ने गाने के बारे में पूछा, तो रेखा ने ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने की खुशी को याद किया। दरअसल, एक फैन ने सुहाग के डांडिया सीक्वेंस में रेखा के प्रदर्शन की प्रशंसा की। प्रशंसक ने टिप्पणी की कि कैसे उन्होंने दक्षिण भारतीय होने के बावजूद पारंपरिक गुजराती नृत्य को शानदार तरीके से निभाया। Subhash Ghai Health Update: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुभाष घई ने साझा किया हेल्थ अपडेट, कहा- सब ठीक है
विज्ञापन
3 of 5
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
अमिताभ की प्रशंसा की
इसके जवाब में रेखा ने सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी तारीफ करते हुए कहा, ''ये सोचिये के जिनके साथ मैं डांडिया खेल रही थी, वो क्या शख्स हैं। अच्छा नहीं खेलूंगी तो कैसे करूंगी? मतलब डांडिया आती हो या ना आती हो, सामने ऐसे आदमी-शख्स हो तो अंग-अंग खुद ही थिरकने लगता है।''
कई और किस्से किए साझा
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री ने कई सारे दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने अपनी उम्र को लेकर भी मजाक किया। रेखा ने लता मंगेशकर से जुड़ा किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वह दिग्गज गायिका को अपनी बेटी के रूप में पाना चाहती हैं।