फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हक' से लेकर 'शाहिद' तक, असल जिंदगी के केस पर आधारित हैं यह फिल्में; दिखी कानूनी पेचीदगी

Wed, 05 Nov 2025 10:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Courtroom Movies: फिल्म 'हक' की रिलीज से पहले हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो असल जिंदगी के केस पर आधारित हैं। इन्हें दर्शकों ने पसंद किया है।
विज्ञापन
1 of 8
हक, शाहिद - फोटो : एक्स
इमरान हाशमी और यामी गौतम की अदाकारी वाली फिल्म 'हक' सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म शाह बानो केस पर आधारित है। इस केस ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के भरण-पोषण के अधिकार को लेकर बहस छेड़ दी थी। इस खबर में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो असल जिंदगी के केस पर आधारित हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
जॉली एलएलबी - फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी (2013)
फिल्म जॉली एलएलबी साल 1999 में हुए बीएमडब्ल्यू हिट-एंड रन मामले से प्रेरित थी। संजीव नंदा नाम के कारोबारी पर आरोप था कि उन्होंने 6 लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। फिल्म में अरशद वारसी ने एक वकील की दमदार भूमिका निभाई थी। इसमें दिखाया गया था कि कैसे गरीब लोग कानूनी सिस्टम में उलझ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म-'नो वन किल्ड जेसिका' - फोटो : सोशल मीडिया
नो वन किल्ड जेसिका (2011)
यह फिल्म 1999 के जेसिका लाल मर्डर केस पर आधारित थी। इसमें एक पॉलिटिशियन का बेटा एक मॉडल और बार टेंडर का इसलिए कत्ल कर देता है कि उसे उसने ड्रिंक नहीं दी। फिल्म में जेसिका को न्याय दिलाने का संघर्ष दिखाया गया था। इसमें विद्या बालन और रानी मुखर्जी ने अहम किरदार निभाया था। 

4 of 8
रुस्तम फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @rustommovie
रुस्तम (2016)
केएम नानावटी केस साल 1959 का एक चर्चित केस था। इसमें नौसेना अधिकारी रुस्तम पावरी पर अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या का आरोप था। यह फिल्म इसी केस पर आधारित थी। इसमें अक्षय कुमार ने अभिनय किया था। फिल्म में रोमांचक कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
सेक्शन 375 - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्शन 375 (2019)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'सेक्शन 375' बॉलीवुड के एक कलाकार के केस (2009) पर आधारित थी। यह फिल्म भारत में दुष्कर्म कानून की जटिलताओं को दिखाती है। इसमें दिखाया गया था कि एक निर्देशक पर अपनी असिस्टेंट के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा ने वकील की भूमिका निभाई थी। दोनों कोर्टरूम में बेहतरीन तरीके से अपने पक्ष को रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
फिल्म शाहिद' - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद (2012)
यह फिल्म असल जिंदगी के केस पर आधारित थी। दरअस शाहिद आजमी नाम के एक वकील थे जो आतंकवाद के झूठे केस में फंसाए गए लोगों का केस लड़ते थे। यह फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित थी। इसमें शाहिद का किरदार राजकुमार राव ने निभाया था। फिल्म कानून व्यवस्था में गड़बड़ियों से पर्दा उठाती है।
विज्ञापन

7 of 8
तलवार - फोटो : एक्स
तलवार (2015)
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2008 के नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित थी। नोएडा में 14 साल की आरुषि तलवार और उनके हेल्पर हेमराज को मृत पाया गया था। फिल्म में पुलिस की लापरवाही और गलत जांच प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया था। इसमें इरफान खान ने दमदार भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

8 of 8
भागवत: चैप्टर वन- राक्षस - फोटो : एक्स
भागवत: चैप्टर वन- राक्षस (2025)
यह फिल्म सायनाइड मोहन के वास्तविक जीवन के मामले से प्रेरित थी। यह फिल्म एक ऐसे हत्यारे की कहानी है जो महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाकर जहर देकर मार डालता था। इसमें अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार ने अहम किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें