फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ताज स्टोरी' की 'बाहुबलि द एपिक' से हुई टक्कर, जानें छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Wed, 05 Nov 2025 07:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Taj Story Box Office Collection: फिल्म 'द ताज स्टोरी' का कलेक्शन वीकएंड पर बढ़ा था। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट आई है। आइए जानते हैं फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन कितना है?
विज्ञापन
1 of 5
द ताज स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में धूम मचा रही हैं। इस बीच परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' 31 अक्तूबर को रिलीज हुई। रिलीज से पहले यह फिल्म विवादों में रही। इसकी रिलीज पर रोक की मांग की गई। हालांकि अदालत ने इस पर तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आइए जानते हैं फिल्म ने छठे दिन कितना कारोबार किया है?
विज्ञापन

2 of 5
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन
ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 01 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने रविवार को सबसे ज्यादा 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार को खबर लिखे जाने तक इसने 79 लाख रुपये का कारोबार किया। देर रात इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है। फिल्म ने अब तक कुल 9.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, पति ने सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट; कहा, 'ये वक्त डराता है'
विज्ञापन

3 of 5
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
इन फिल्मों से मिली टक्कर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द ताज स्टोरी' का बजट 25 करोड़ रुपये है। छह दिनों में यह फिल्म सिर्फ 9.29 करोड़ रुपये कमा पाई है। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। ऐसे में इस फिल्म का बजट निकालना मुश्किल हो रहा है। इस फिल्म को 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्मों से कड़ी चुनौती मिली है। हालांकि इसने 'बाहुबली द एपिक' को टक्कर दी है। छठे दिन 'बाहुबली द एपिक' ने 97 लाख रुपये कमाए।

4 of 5
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी
'द ताज स्टोरी' की कहानी आगरा के एक टूर विष्णु दास (परेश रावल) के आस-पास घूमती है। वह पर्यटकों को ताजमहल की सैर कराते हैं। एक दिन वह ताजमहल को लेकर अदालत में याचिका दायर करते हैं। वह दावा करते हैं कि ताजमहल कोई मकबरा नहीं है बल्कि एक प्राचीन जगह है जिसे हिंदू राजा ने बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म के बारे में
फिल्म में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, नमित दास, बृजेंद्र काला, अमृता खानविलकर, शिशिर शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा और श्रीकांत वर्मा हैं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है। इसके निर्माता सीए सुरेश झा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें