दोस्त को कहा अलविदा
सिमी ग्रेवाल ने अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'वे कह रहे हैं कि तुम चले गए...., तुम्हारे जाने का दुख बर्दाश्त कर पाना मुश्किल है। बहुत मुश्किल, अलविदा मेरे दोस्त'।
टाटा समूह को पहुंचाया नई ऊंचाईयों पर
रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा को 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था और उन्होंने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया।