रश्मिका मंदाना की गिनती न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी सिनेमा के भी टॉप एक्ट्रेस में होती है। साउथ में एक के बाद कई सफल फिल्में देने के बाद रश्मिका बॉलीवुड के दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। बीते साल रश्मिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में नजर आईं थी। फिल्म में रश्मिका रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आईं थी। लेकिन रश्मिका के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। चलिए आपको अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में बताते हैं।