रश्मि देसाई
- फोटो : social media
बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अक्सर अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनकी इस खूबी को उनके फैंस बखूबी जानते हैं। अपने इसी अंदाज के चलते बेशर्म रंग के गाने पर हुए विवाद पर रश्मि ने हाल ही में बड़ा बयान दिया। रश्मि ने कहा, 'यह सिर्फ एक फिल्म है, यह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बारे में किसी भी तरह का कोई मसाला नहीं है। इस फिल्म के गाने में उन्होंने बतौर कलाकार अपनी भूमिका निभाई है। रश्मि आगे कहती हैं, “मैंने कभी दीपिका पादुकोण को इस अंदाज में नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने अपने किरदार के लिए इन चैलेंजे का सामना किया। हमें यह समझना चाहिए कि आर्टिस्ट केवल अपने किरदार के हिसाब से फिल्म में काम करते हैं और ऐसे में सभी को उनकी हौसलाअफजाई करनी चाहिए, न कि उन्हें नीचा दिखाना चाहिए।'