टीवी की टॉप एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी 'गोपी बहू' के किरदार से सबके दिलों में छा चुकी हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपनी सीक्रेट वेडिंग से सबको चौंका दिया। 14 दिसंबर को देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी रचाकर नई जिंदगी का आगाज किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके देवोलीना ने फैंस को अपनी सीक्रेट वेडिंग की जानकारी दी और अपने पति से भी फैंस को मिलवाया। अब अलग धर्म होने की वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिस पर देवोलीना ने करारा जवाब दिया है।