फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: अपनी पत्नी की इस अदा पर फिदा है रणबीर, बोले- मेरी मां के साथ आलिया का कनेक्शन है शानदार

Tue, 30 Jul 2024 07:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के संग एक शानदार बॉन्ड साझा करते हैं। कई मौकों पर वे अपनी मां के लिए अपनी भावनाओं को खुलकर बयान करते भी दिखाई देते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर अपनी मां के संग अपनी पत्नी आलिया के रिश्तों के बारे में बातें करते नजर आए। चलिए बताते हैं कि रणबीर ने आलिया के लिए क्या कुछ कहा है---
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की चाहती जोड़ियों में से एक है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया के बारे में बातें करते हुए बोले, 'आलिया की सबसे अच्छी बात मुझे जो लगती है वह है उनका मेरे परिवार को अपना परिवार समझाना। वे घर में सबका ख्याल रखती हैं'। 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर आगे कहते हैं, 'मेरी मां के साथ मैं जितना ईमानदार नहीं हूं उससे कहीं ज्यादा आलिया उनके साथ ईमानदार हैं। आलिया और मां के बीच एक बेहतरीन रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे काफी अच्छे से समझती हैं और मेरे लिए यह खुशी की बात है'। 

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों के लिए परिवार बहुत मायने रखता है। अभिनेता कहते हैं, 'जब कोई बाहर से आकर आपके घर को अपना घर समझता है और आपके करीबी लोगों को उतना ही प्यार करता है जितना आप उन्हें प्यार करते हैं तो यह फीलिंग बहुत आरमदायक होती है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों का वर्क फ्रंट भी काफी शानदार चल रहा है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों रणबीर और आलिया दोनों एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें