'ब्रह्मास्त्र'
- फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'बह्मास्त्र' को मिले तीन अवॉर्ड
इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को अवॉर्ड मिले हैं, जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के बीच सेंसर सर्टिफिकेट प्रदान किया है। इस कड़ी में बह्मास्त्र ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को कुल तीन अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन में इस फिल्म के लिए जाने-माने संगीतकार प्रीतम को अवार्ड मिला है। वहीं, इस फिल्म के गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड अरिजीत सिंह मिला है। इनके अलावा बेस्ट एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक के लिए भी ब्रह्मास्त्र अवॉर्ड हासिल करने में सफल रही है।