टॉलीवुड अभिनेता वेंकटेश की पहली ओटीटी सीरीज 'राणा नायडू' बीते वर्ष मार्च में रिलीज हुई थी। इसमें उनके भतीजे राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिका में दिखे। यह नेटफ्लिक्स सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके प्रीमियर के एक महीने बाद इसके दूसरे सीजन का भी एलान कर दिया गया था। दूसरे सीजन की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। इस बार वेंकटेशन और राणा दुग्गुबाती के साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। सेट से सीरीज की झलकियां सामने आई हैं।