फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Kapoor Wedding Anniversary: अपनी ही 'भाभी' से राम कपूर को हो गया था इश्क, ऐसे किया था प्यार का इजहार

Tue, 14 Feb 2023 09:21 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी - फोटो : social media
मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’के सेट पर हुई थी। पहली ही नजर में राम गौतमी को अपना दिल दे बैठे। दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच बेपनाह मोहब्बत है। राम खुले विचार रखते थे, उन्हें पार्टी करना बेहद पसंद था, लेकिन गौतमी बिल्कुल अलग हैं। उन्हें यह सब बिल्कुल पसंद नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर - फोटो : social media
टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में गौतमी ने राम की भाभी का किरदार प्ले किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। राम और गौतमी की जोड़ी रियल लाइफ में भी कुछ कम नहीं थी। दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बेहद करीब आने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर - फोटो : social media
रील लाइफ में बेहद रोमांटिक इमेज रखने वाले राम कपूर ने गौतमी को रियल लाइफ में काफी सिंपल तरीके से प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में राम ने बताया कि उन्होंने  गौतमी को एक पार्टी में प्रपोज किया और गौतमी ने बिना देर किए तुरंत हामी भर दी थी। 

4 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर - फोटो : social media
इसके बाद राम और गौतमी साल 2003 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के दिन शादी के बंधन में बंध गए। राम और गौतमी दोनों एक-दूसरे से अच्छा बॉड शेयर करते है। दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर - फोटो : social media
राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल की बातें दिल ही जानें', 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' समेत कई अन्य टीवी शोज में काम किया है।

यह भी पढ़ें -  Shilpa Kareena: सिड कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा-करीना की टक्कर, एक-दूसरे को देख दोनों ने ऐसे किया रिएक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें