प्यार का मौसम यानी वेलेंटाइन वीक चल रहा है। आज 14 फरवरी है और इस दौरान कपल अलग-अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक को खास बनाने के लिए कोई कैंडल लाइट डिनर प्लान करता है, तो कोई सरप्राइज गिफ्ट्स देता है, लेकिन अगर आप और आपके पार्टनर ओटीटी के शौकीन हैं तो आप रोमांटिक वेब सीरीज देखकर भी वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ओटीटी की दुनिया में जॉनर की बात करें तो लोगों को सबसे ज्यादा क्राइम और दूसरे नंबर पर रोमांस पसंद आता है। यहां हिंदी, अंग्रेजी , तमिल, तेलुगू और कई अन्य भाषाओं में सीरीज मौजूद हैं।