फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मुकेश अंबानी का सहारा, मां के कैंसर के इलाज में कर रहे मदद

Wed, 18 Jan 2023 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत और मुकेश अंबानी - फोटो : social media
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। आदिल संग शादी का सफर राखी के लिए आसान नहीं रहा है। एक तरफ राखी को शादीशुदा जिंदगी की टेंशन है। वहीं दूसरी ओर राखी की मां की बीमारी ने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। राखी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैंसर के बाद उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और वह इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हाल ही में, राखी ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया है और बताया कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी ने अपनी मां की बीमारी पर बात करते हुए कहा, ' मेरी मम्मी किसी को पहचान नहीं पा रही हैं। मम्मी ठीक से खा भी नहीं पा रही हैं। उनकी आधी से ज्यादा बॉडी पैरालाइज हो गई है।' आगे बात करते हुए राखी भावुक हो जाती हैं और कहती हैं, 'मैं अंबानी जी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबानी जी मेरी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल में जो ज्यादा महंगे ट्रीटमेंट है, उसे मेरे लिए कम करवा रहे हैं।'
  ">http://
 
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी ने आगे यह भी बताया कि उनकी मां को दो महीने के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। राखी का वीडियो देखने के बाद हर कोई उनकी मां के ठीक होने की दुआ कर रहा है। एक यूजर ने कहा, 'हौसला रखो राखी, ऊपर वाला सब ठीक करेगा।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'मां तो मां होती हैं, चाहे किसी की भी हो, आप चिंता ना करें, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।'  

Saadat Hasan Manto: समय से आगे की सोच थे मंटो, जो भी लिखा, हर किसी के सिर पर सवार हो गया
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : social media
आपको बता दें कि पर्सनल लाइफ में कभी इंकार, कभी इकरार के बाद आखिर में आदिल ने राखी से अपनी शादी की बात को कबूल किया है। हालांकि, राखी का कहना है कि आदिल ने यह कबूलनामा सलमान खान की डांट के बाद किया। हाल ही में, राखी ने बताया कि उनके पास सलमान खान का फोन आया था। सलमान ने आदिल से कहा कि जो है, सारी बातें साफ करो और उसे मानो। अगर शादी की है तो मानो अगर नहीं की है, तो इंकार करो, लेकिन लोगों को चीजें साफ करो।  

पुण्यतिथि: जब काव्यपाठ के लिए मेहनताना न मिलने पर बिफर पड़े थे हरिवंश राय बच्चन, फिर इस बात पर हुए थे राजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें